फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur AIIMS, Guard was dragging MBBS student into the bush...sent to jail

गोरखपुर एम्स : एमबीबीएस छात्रा को खींचकर झाड़ी में ले जा रहा था गार्ड...गया जेल, भगाने वाले 4 कर्मी भी निलंबित

Sun, 29 Dec 2024 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2024 10:41 AM IST
सार

एम्स में मेडिकल की एक छात्रा शुक्रवार रात करीब 8.45 बजे भोजन के बाद हॉस्टल के बाहर टहल रही थी। मोबाइल पर बात करते हुए वह गेट नंबर चार की तरफ चली गई। आरोप है कि गेट पर तैनात गार्ड सतपाल यादव छात्रा का हाथ पकड़ कर उसे झाड़ी में खींचने लगा। हंगामा मचा तो उसे भगाने में चार गार्डों ने उसकी मदद की। इन चार गार्ड को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
In Gorakhpur AIIMS, Guard was dragging MBBS student into the bush...sent to jail
गिरफ्तार आरोपी गार्ड - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

गोरखपुर। एम्स परिसर में शुक्रवार रात एमबीबीएस की छात्रा को एक गार्ड ने हाथ पकड़कर झाड़ियों में खींचने की कोशिश की थी। पुलिस ने छेड़खानी में केस दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। पिपराइच के रहने वाले आरोपी गार्ड को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, एम्स प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसी ने आरोपी गार्ड को सेवा मुक्त करते हुए चार अन्य गार्ड को भी सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एम्स में मेडिकल की एक छात्रा शुक्रवार रात करीब 8.45 बजे भोजन के बाद हॉस्टल के बाहर टहल रही थी। मोबाइल पर बात करते हुए वह गेट नंबर चार की तरफ चली गई। आरोप है कि गेट पर तैनात गार्ड सतपाल यादव (35) उसके पास पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


विरोध पर हाथ पकड़ कर झाड़ी में खींचने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर थोड़ी दूर पर टहल रहीं अन्य छात्राएं और छात्र पहुंचे तो गार्ड फरार हो गया। इस घटना से नाराज छात्रों ने गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Gorakhpur AIIMS, Guard was dragging MBBS student into the bush...sent to jail
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला

उधर, एमबीबीएस के एक छात्र ने छात्रा से अभद्रता की तहरीर पुलिस को दी। उसने गेट पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों पर आरोपी गार्ड को भागने में मदद का आरोप लगाया। साथ में ही गार्ड जिस बाइक से फरार हुआ उसका नंबर भी पुलिस को
दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात में ही छेड़खानी का केस दर्ज कर गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। गार्ड सतपाल पिपराइच इलाके के बरौली नयापार खुर्द गांव का रहने वाला है।

ट्रेनी महिला आईपीएस पीड़ित छात्रा का दर्ज करेंगी बयान
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पीड़ित छात्रा कीक पहचान छुपाए रखने और उसकी सहूलियत के लिए बयान दर्ज करने के लिए ट्रेनी महिला आईपीएस को लगाया है। वह छात्रा से हॉस्टल में जाकर बयान दर्ज करेंगी। इसके साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अन्य पहलुओं पर उनसे चर्चा करेंगी। वहीं केस दर्ज कराने वाले मेडिकल छात्र का भी एम्स पुलिस बयान दर्ज करेगी।

एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी के मामले में केस दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज करने एवं उसे आत्मबल देने के लिए ट्रेनी महिला आईपीएस को बातचीत के लिए लगाया गया है: डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed