{"_id":"6820fda45bffbb44960d15e8","slug":"gorakhpur-news-aiims-gets-31-new-senior-residents-health-services-will-improve-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-932488-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स को मिले 31 नए सीनियर रेजिडेंट, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स को मिले 31 नए सीनियर रेजिडेंट, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर
विज्ञापन
एसआर मिलने से इलाज में होगी आसानी, 75 सीनियर रेजिडेंट के लिए निकाली गई थी वैकेंसी, 31 की हुई नियुक्ति
गोरखपुर। मरीजों को बेहतर और शीघ्रता से उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एम्स लगातार कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य से एम्स में 31 नए एसआर (सीनियर रेजिडेंट) डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
एम्स में भारत सरकार की रेजीडेंसी स्कीम के तहत पांच अप्रैल को कुल 75 सीनियर रेजिडेंट के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत 22 से 24 अप्रैल तक साक्षात्कार लिया गया था। इन साक्षात्कारों के बाद 31 योग्य एसआर डॉक्टरों का का चयन किया गया है, जबकि अभी भी 44 पद खाली हैं। इन नियुक्तियों से सबसे अधिक लाभ जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग और बाल रोग विभाग को मिला है।
जनरल सर्जरी में पांच, स्त्री एवं प्रसूति में चार, हड्डी रोग में तीन और बाल रोग विभाग में चार सीनियर रेजिडेंट नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जनरल मेडिसिन, नाक-कान-गला, एनेस्थीसिया, मनोविज्ञान, ट्रामा इमरजेंसी और नेत्र रोग विभागों को भी नए डॉक्टर मिले हैं। एम्स की मीडिया सेल प्रभारी डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि सीनियर रेजिडेंट्स के जुड़ने से इलाज में तेजी और सुविधा बढ़ेगी।