फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: Eight-member committee formed in the case of death of a newborn

एम्स : नवजात की मौत के मामले में गठित हुई आठ सदस्यीय समिति

Tue, 28 Oct 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: Eight-member committee formed in the case of death of a newborn
24 अक्तूबर को एम्स में इलाज के लिए गए नवजात की एंबुलेंस में ही मौत का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स में एक नवजात शिशु की मृत्यु के मामले में जांच के लिए सोमवार को आठ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई। यह टीम 24 अक्तूबर को एम्स में एंबुलेंस में ही नवजात की मौत के मामले की जांच करेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की करवाई की जाएगी।
एम्स प्रबंधन पहले भी इमरजेंसी में चिकित्सकीय सेवाओं को लेकर निर्देशित कर चुका है। इस घटना के बाद इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच करने वाली टीम में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को रखा गया है। उनसे पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

पीआरओ डॉ. आराधना सिंह ने बताया कि नवजात शिशु की मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है। इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जा रही है। अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed