फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AIIMS: Distribution of invitation letters for the first convocation begins

एम्स: पहले दीक्षांत के लिए आमंत्रण पत्र वितरण शुरू

Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AIIMS: Distribution of invitation letters for the first convocation begins
मेडल और डिग्री पाने वाले 61 छात्रों के अभिभावकों को भेजा जा रहा विशेष आमंत्रण
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी हो सकते हैं शामिल
गोरखपुर। एम्स में पहली बार आयोजित हो रहे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। अन्य तैयारियों के साथ ही छात्रों एवं उनके अभिभावकों को आमंत्रण पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 30 जून को दीक्षांत का मुख्य समारोह एम्स के 500 सीटों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम में होगा।

कार्यक्रम की शोभा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में बढ़ाएंगी, जबकि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति भी संभावित है। एम्स में वर्ष 2019 में शुरू हुए पहले एमबीबीएस बैच के 47 छात्रों और नर्सिंग कॉलेज के 14 छात्रों को डिग्री व मेडल प्रदान किए जाएंगे। इनमें छह एमबीबीएस और एक एमएससी नर्सिंग के छात्र को विशेष रूप से मेडल दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह को खास बनाने के लिए एम्स प्रशासन ने इन 61 छात्रों के अभिभावकों को विशेष आमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एम्स के मीडिया प्रभारी अरुप मोहंती ने बताया कि समारोह को ऐतिहासिक और गरिमामयी बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की भी भागीदारी रहेगी। कुल 61 छात्रों को मेडल और डिग्री दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed