फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ahilyabai worked like an ascetic, away from luxuries: Sarkaryavah

विलासिता से दूर तपस्वी की भांति काम किया अहिल्याबाई ने : सरकार्यवाह

Tue, 08 Oct 2024 05:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Ahilyabai worked like an ascetic, away from luxuries: Sarkaryavah
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने विलासिता से दूर रहकर उन्होंने एक तपस्वी संत की भांति कार्य किया। उनका मानना था कि राष्ट्र भक्ति पर आधारित समग्र भारत हमारा राष्ट्र है। आपस में भेद के कारण हम एक दूसरे से लड़ते रहेंगे तो भारत कमजोर हो जाएंगे। उन्होंने लोककल्याण, भारत की एकात्मता और सुशासन को कायम किया। आज की पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन के बार में परिचित होना चाहिए ताकि वह गर्व कर सकें।
विज्ञापन


सोमवार की शाम रामगढ़ताल स्थित योगिराज गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में विश्व संवाद केंद्र की साप्ताहिक पत्रिका ध्येय मार्ग के विशेषांक के लोकार्पण के बाद सरकार्यवाह ने रानी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन का विस्तार से वर्णन किया और इससे प्रेरणा लेने की नसीहत दी। कहा कि संघ ने पहली बार लोकमाता के जीवन को हमारे सम्मुख लाने का यत्न किया है। उनके जीवन पर अंक निकालना अभिनंदनीय कार्य है। उन्होंने अहिल्याबाई के शासनकाल पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि उन्होंने सूचना लेने की व्यवस्था बनाई, दूसरे राज्यों में अधिवक्ताओं की नियुक्ति की और दूसरे राज्यों को सहायता दी। धर्म विरोधी कार्य करने वालों पर कार्यवाही भी की। पारदर्शिता के माध्यम से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया। वस्त्र उद्योग, हथकरघा बढ़ावा दिया। आठ ज्योतिर्लिंग और धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार शासकीय कोष से नहीं अपने निजी धन से कराया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रेरणादायी है। वे एक संवेदशील, न्यायप्रिय और कुशल प्रशासक थीं। वे महिलाओं के लिए हमेशा रोल मॉडल बनी रहेंगी। विश्व संवाद केंद्र ने उनके 300वीं जयंती वर्ष पर विशेष अंक का प्रकाशन किया है यह अनुकरणीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, प्रांत संघ चालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीप जलाकर और भारत माता एवं अहिल्या देवी होलकर के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद मंचासीन अथितियों ने पुण्यश्लोका अहिल्यादेवी होलक विशेषांक का लोकार्पण किया। स्वागत व अतिथि परिचय विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने और आभार ज्ञापन ध्येय मार्ग विशेषांक के संपादक प्रो. सदानंद गुप्त ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. उमेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर आरएसएस पूर्वी यूपी के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख मनोजकांत, प्रांत कार्यवाह विनय, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक राजेश त्रिपाठी, भाजपा नेता समीर सिंह, संघ के सह व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण, विश्व संवाद केंद्र के प्रभारी प्रमोद, पुनीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।

-
संघ कार्यालय पर दो सत्रों में मिले पदाधिकारियों से
संघ कार्यवाह ने सोमवार को संघ कार्यालय माधव धाम में सुबह लगी शाखा में भाग लिया और इसके बाद दो सत्रों में प्रांत कार्यकारिणी और सदस्यों से मुलाकात की। रात में प्रांत संचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल के घर गए। वे मंगलवार की सुबह रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed