फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Agreement reached on running train from Gorakhpur to Puri Dham

Gorakhpur News: गोरखपुर से पुरी धाम तक ट्रेन चलाने पर बनी सहमति

Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Agreement reached on running train from Gorakhpur to Puri Dham
रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति का इंतजार, सांसद रवि किशन को रेलवे महाप्रबंधक ने पत्र लिखकर दी जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर से पुरी धाम (जगन्नाथपुरी, ओडिशा) जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नगर (लखनऊ) से प्रारंभ होकर अयोध्या, गोरखपुर, पटना होते हुए पुरी रेलवे स्टेशन तक सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का रास्ता अब साफ हो गया है। ट्रेन को चलाने के लिए सभी रेलवे जोन ने अपनी सहमति दे दी है, यह ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाई जा सकती है। रेल बोर्ड की स्वीकृति के बाद इसका संचालन शीघ्र प्रारंभ होगा।

सांसद रवि किशन शुक्ला ने ट्रेन को चलाने के लिए लगातार पहल की थी। सांसद ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2024 तक जयपुर में आयोजित आईआर टाइम टेबल कांफ्रेंस में इस प्रस्ताव को सहमति प्रदान की जा चुकी है। गोमती नगर से मलतीपीठापुर (पुरी) वाया गोरखपुर मार्ग पर ट्रेन संचालन का प्रस्ताव तैयार है। प्रस्ताव के मुताबिक, 25022 गोमतीनगर-मलतीपीठापुर (पुरी) साप्ताहिक एक्सप्रेस, गोमतीनगर से शाम 6:55 बजे चलेगी और गोरखपुर सहित रास्ते में 19 स्टॉपेज होंगे। यह ट्रेन तीसरे दिन रात 8:45 बजे मलतीपीठापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस नई ट्रेन सेवा से अयोध्या धाम, गोरखपुर, पटना और पुरी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। यह न केवल यात्रियों को सुविधा देगा बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी एक नई गति प्रदान करेगा। अयोध्या में भगवान श्रीराम, गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर और पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed