फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Agreement reached on assurance, milk supply started in BRD

Gorakhpur News: आश्वासन पर बनी सहमति, बीआरडी में दूध की आपूर्ति शुरू

Sat, 12 Oct 2024 04:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: 
Agreement reached on assurance, milk supply started in BRD
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में दूध की आपूर्ति शुरू हो गई है। पराग डेयरी ने बकाए भुगतान जल्द होने के आश्वासन पर आपूर्ति शुरू की है। इससे दूध के लिए परेशान मरीजों को राहत मिली है। मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए प्रतिदिन 600 लीटर दूध मंगाया जाता है। यह आपूर्ति पराग डेयरी की तरफ से होती है। बीते मंगलवार को बकाया 56 लाख भुगतान नहीं मिलने पर डेयरी ने आपूर्ति बंद कर दी थी। मंगलवार और बुधवार को दूध नहीं पहुंचा तो अस्पताल प्रबंधन ने डेयरी प्रबंधन से बात की। नेहरू अस्पताल की एसआईसी डॉ. कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी का पिछले वित्तीय वर्ष का भुगतान हो चुका है और इस साल के बकाया भुगतान के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। मरीजों की सुविधा के लिए तत्काल फूड सप्लीमेंट दिए गए। कंपनी के अफसरों ने सहयोग किया और बृहस्पतिवार से दूध की आपूर्ति शुरू हो गई है। पराग डेयरी की जीएम रेनू कुमारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बकाया भुगतान का आश्वासन दिया है, जिसके बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed