फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Agniveer: Candidate stopped from appearing in exam without ID, created ruckus

अग्निवीर : बिना आईडी परीक्षा देने से रोका, अभ्यर्थी ने किया हंगामा

Tue, 01 Jul 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Agniveer: Candidate stopped from appearing in exam without ID, created ruckus
पिपराइच क्षेत्र के सर्वोदय ऑनलाइन केंद्र का मामला
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित थी ऑनलाइन परीक्षा
पिपराइच। सर्वोदय ऑनलाइन केंद्र, जंगल सुभान अली बेलवा नहर पर सोमवार सुबह अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थी राहुल यादव ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि मूल आईडी की जगह छाया प्रति दिखाने पर उसे बाहर कर दिया गया। राहुल का आरोप है कि परिचय पत्र विलंब से दिखाने के कारण परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया। चहारदीवारी कूदकर अंदर जाने पर गार्ड ने पिटाई कर दी। इसके बाद उसे परीक्षा से बाहर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे तक केंद्र के अंदर प्रवेश अनिवार्य था। महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सिहुली परसा परसौनी निवासी राहुल यादव परीक्षा देने सुबह 7:45 बजे केंद्र के मुख्य द्वार पर पहुंचा। मूल आईडी की जगह छाया प्रति दिखाने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर कर दिया।
विज्ञापन

राहुल का आरोप है कि वह पांच या सात मिनट बाद ही दोबारा मूल आईडी लेकर गेट पर पहुंचा। इसके बाद भी प्रवेश नहीं दिया गया। चहारदीवारी कूदकर वह अंदर चला गया। इसे देखते हुए वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने अभ्यर्थी की पिटाई भी की। उसे गेट से बाहर निकाल दिया गया। इससे उसे परीक्षा से वंचित होना पड़ा। घटना से नाराज होकर वह हंगामा करने लगा। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नामित केंद्र संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी बिना पहचान पत्र के प्रवेश किया था। जबरन परीक्षा हाल तक पहुंच गया। उसे बाहर करने के कारण बवाल काटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed