फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After writing a suicide note, the woman committed suicide by hanging herself

Gorakhpur News: सुसाइड नोट लिखकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 22 Aug 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After writing a suicide note, the woman committed suicide by hanging herself
सुसाइड नोट में बताया खुद को मौत का जिम्मेदार
विज्ञापन

जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पूनम तिवारी (45) ने बृहस्पतिवार को सुसाइड नोट लिखकर फंदा लगाकर जान दे दी। शव कमरे में पंखे में साड़ी से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपने परिवार में कर्तव्य का निर्वहन न कर पाने की वजह से यह कदम उठा रही हूं। इसमें परिवार के किसी सदस्य का कोई दोष नहीं है।

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भीटी ढकवा गांव निवासी पूनम तिवारी की शादी वर्ष 2005 में चिलुआताल के अहिरौली निवासी महेंद्र तिवारी से हुई थी। उनका 18 साल का बेटा बेटा धनंजय तिवारी एक निजी स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। पति महेंद्र बरगदवा स्थित धागा फैक्टरी में काम करते हैं। महेंद्र तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह काम पर गए थे। जबकि बेटा स्कूल गया था। घर में पूनम के अलावा उनके पिता रामनारायण तिवारी ही घर पर थे। घटना की जानकारी स्कूल गए बेटे धनंजय के घर लौटने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है। कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed