{"_id":"684dd1c97e885af55102ae4e","slug":"gorakhpur-news-after-the-exposure-of-fake-cement-factory-now-many-businessmen-are-on-the-target-of-stf-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-970901-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नकली सीमेंट की फैक्टरी के पर्दाफाश के बाद अब एसटीएफ के निशाने पर कई धंधेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नकली सीमेंट की फैक्टरी के पर्दाफाश के बाद अब एसटीएफ के निशाने पर कई धंधेबाज
विज्ञापन
एसटीएफ बड़े धंधेबाजों व क्षेत्र में संचालित फैक्टरी की तैयार कर रही लिस्ट
नौसड़ व मोतीराम में कई गोदाम चिह्नित, जहां से डैमेज माल की होती है सप्लाई
चिलुआताल में आने वाली सीमेंट की रैक पर पैनी नजर
गोरखपुर। बेलीपार के मड़वरियां कुआं चौकी के समीप नकली सीमेंट की फैक्टरी के फर्दाफाश के बाद अब एसटीएफ के निशाने पर कई बड़े धंधेबाज हैं। एसटीएफ नकली सीमेंट बनाने वाले धंधेबाजों व इसमें संलिप्त लोगों की तलाश करते हुए उनकी सूची बना रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने नौसड़ व मोतीराम में भी कई गोदाम चिह्नित किए हैं, जहां डैमेज सीमेंट की खेप भरी हुई है। यही नहीं चिलुआताल में आने वाली सीमेंट की रैक पर भी पैनी नजर है।
बेलीपार के मड़वरियां कुआं चौकी के समीप गोदाम में कंडम सीमेंट से अल्ट्राटेक व डालमिया कंपनी का सीमेंट बनाया जा रहा था। एसटीएफ ने 6 जून को पर्दाफाश किया था। इस फैक्टरी में 200 रुपये प्रति बोरी कंडम सीमेंट लेकर उसे अल्ट्राटेक व डालमिया के बोरे में भरकर 400 रुपये प्रति बोरे के हिसाब से बेचा जाता था। नकली सीमेंट बनाने की सूचना पर पहुंची लखनऊ एसटीएफ ने फैक्टरी के मालिक समेत दो मजदूरों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भिजवाया दिया था। इसके बाद एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट नकली सीमेंट बनाने वाले आरोपियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया। फैक्टरी में बरामद नकली सीमेंट को बरामद कर कार्रवाई करने के बाद एसटीएफ जिले में संचालित कई फैक्टरियों के बारे में जानकारी लेते हुए उसका संचालन करने वालों की लिस्ट बनाने में जुट गई।
एसटीएफ को सूचना मिली है कि नौसड़ व मोतीराम में कई गोदाम ऐसे हैं, जहां से डैमेज माल की सप्लाई होती है। एसटीएफ की मानें तो चिलुआताल में आने वाली सीमेंट की रैक पर पैनी नजर है। जहां रैक से भी डैमेज माल की खेप आने की सूचना है। जहां डैमेज माल का उठाव भारी मात्रा में होता हैं। इस संबंध में एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में नकली सीमेंट बनाने का धंधा तेजी से फल फूल रहा है। इस पर पूरी तरह लगाम लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़े कारोबारी व क्षेत्र में संचालित फैक्टरी की लिस्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही उन पर नकेल कसते हुए कार्रवाई की जाएगी।