फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After the death of her elder mother, the burnt teenager died during treatment

Gorakhpur News: बड़ी मां के बाद झुलसी किशोरी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 16 Jun 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After the death of her elder mother, the burnt teenager died during treatment
घर में खाना बनाते सिलिंडर में लीकेज से आग लगने का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के पकड़िहवा टोला में खाना बनाते से आग से झुलसी किशोरी अदिति (14) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत नौवें दिन हुई है। एक दिन पहले किशोरी की बड़ी मां धर्मावती देवी (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। झुलसी किशोरी की मां बबीता की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पकड़ीहवा टोला निवासी बबीता देवी (34) छह जून सुबह करीब साढ़े नौ बजे खाना बना रही थीं। उनकी पुत्री अदिति (14) व बबीता के जेठ की पत्नी धर्मावती (40) भी साथ में मदद कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर में पहले से हो रहे लीकेज के चलते आग लग गई और तीनों झुलस गईं। परिजन ने तीनों को एम्स लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के आठवें दिन झुलसी धर्मावती की मौत हो गई। नौवें दिन रविवार को अदिति की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मां बबीता देवी की हालत नाज़ुक बनी हुई है। वह जिंदगी व मौत से जूझ रही है। एक के बाद एक दो की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed