फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After killing Kalavati, the killers left a bag and a sickle near her body.

Gorakhpur News: कलावती की हत्या के बाद शव के पास झोला और हंसिया छोड़ गए थे हत्यारे

Mon, 29 Sep 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After killing Kalavati, the killers left a bag and a sickle near her body.
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने खुद का झोला और हंसिया होने से किया इन्कार
विज्ञापन

शव के पास बरामद हंसिए से ही कलावती का धड़ से सिर काटकर किया गया था अलग

भरोहिया (गोरखपुर)। पीपीगंज थानाक्षेत्र के भुईदरपुर गांव निवासी कलावती देवी (55) की हत्या के बाद हत्यारे झोला व हंसिया छोड़कर भाग निकले थे। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ। दरअसल, रविवार को पुलिस की टीम हत्या में प्रयुक्त हंसिया और झोला लेकर पूछताछ के लिए कलावती के घर पहुंची थी। वहां परिजनों ने खुद का हंसिया और झोला होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस की टीम मृतका की बहू समेत छह अन्य लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर वापस लौट आई। इधर, रविवार सुबह कलावती के दोनों बेटे भी घर आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, भुईदरपुर गांव में बृहस्पतिवार को कलावती देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव सड़क किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ था। शव के पास ही एक हंसिया और झोला बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में मृतका की बहू उतरा यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच में जुटी एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम समेत पुलिस की पांच टीमें करीबियों पर शक जताते हुए मृतका की बहू, भतीजे समेत छह लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने पीपीगंज से भुईधरपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की हत्या कहीं और हुई और शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। खोजी कुत्ते घटनास्थल से मृतका के घर और सामने लगे नल तक के रास्ते पर कई बार रुके, जिससे हत्या करीबियों द्वारा किए जाने की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रभुदयाल ने बताया कि मोबाइल लोकेशन, सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बेटों ने किसी भी रंजिश से किया इन्कार
मां की हत्या की सूचना पर रविवार सुबह गुजरात से घर पहुंचे दोनों बेटे परदेशी यादव उर्फ राजेश और जितेंद्र यादव से पुलिस ने पूछताछ की। बेटों ने बताया कि उनकी मां का स्वभाव मधुर था और परिवार के अलावा पटीदारों के साथ भी अच्छे संबंध थे। उन्होंने किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत रंजिश से इन्कार किया है। इधर, घटना के बाद भुईदरपुर गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों के दरवाजे बंद कर रहे हैं।

--
तांत्रिकों से भी पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के भतीजे के अलावा गांव में एक और तांत्रिक है। दोनों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा आसपास के आठ अन्य तांत्रिकों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि कहीं तंत्र-मंत्र के चक्कर में तो नहीं महिला की हत्या की गई। मौका-ए-वारदात को देखते हुए पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed