{"_id":"68ed67a6a53bdf439a0ce666","slug":"gorakhpur-news-after-hitting-the-divider-an-uncontrolled-car-fell-into-a-pit-from-the-four-lane-driver-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1101636-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डिवाइडर से टकराकर फोरलेन से गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डिवाइडर से टकराकर फोरलेन से गड्ढे में गिरी अनियंत्रित कार, चालक घायल
विज्ञापन
कालेसर जीरो प्वाइंट के आगे हुआ हादसा, क्रेन की मदद से निकाली गई कार
गीडा। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो पॉइंट के पास तेनुआ टोल की ओर जाने वाली लेन पर सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फोरलेन से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कुशीनगर के खड्डा निवासी चालक ऋषभ डालमिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऋषभ किसी कार्य से सहजनवां गए थे। वापसी के दौरान कुरमौल गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई, फिर फोरलेन से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में उनका पैर टूट गया और हाथ व सिर में चोटें आईं। घटना देखकर राहगीर और आसपास के लोग वाहन चालक की मदद के लिए नीचे गड्ढे में उतर गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल चालक को अस्पताल भेजवाया। बाद में जीआईसीएल की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि उस स्थान पर पर तेज रफ्तार और सड़क की ढलान के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।
पल्सर सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक घायल
चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में थाने के पास सोमवार को पल्सर सवार युवक ने स्कूटी सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, देवरिया अबूबकर नगर निवासी उस्मान गनी (65) किसी कार्य से स्कूटी से चौरीचौरा थाने के पास आए थे। वह थाने के पास मुड़ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उस्मान गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें चौरीचौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद