फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, After his wife committed suicide, a youth suffering from depression committed suicide

Gorakhpur News: चार माह पहले पत्नी ने कर ली थी खुदकुशी...अब पति ने भी दे दी जान- मां ने फंदे से झूलता देखा शव

Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि जनार्दन दो बहनों में इकलौता था। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद बुजुर्ग मां और दो बच्चों के सिर से सहारा उठ गया है। जनार्दन की मौत के बाद मां और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, After his wife committed suicide, a youth suffering from depression committed suicide
मृतक जर्नादन निषाद( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के डुमरी नंबर दो में पत्नी के गम में डूबे युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार सुबह उसका शव पंखे के कुंडे से गमछे के सहारे लटकता मिला। चार माह पहले पत्नी की खुदकुशी के बाद से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनाें को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जंगल डुमरी नंबर दो के टोला मंगलपुर निवासी जनार्दन निषाद (35) की शादी नौ साल पहले पनियरा के देवीपुर निवासी रीमा निषाद से हुई थी। जनार्दन हैदराबाद में रहकर नौकरी करता था। चार माह पहले उसकी पत्नी रीमा ने खुदकुशी कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद जनार्दन घर रहकर बुजुर्ग मां केदला देवी और दोनों बच्चों मनीष (8) व सोनम (7) की देखभाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। घर से बाहर भी कभी-कभार ही निकलता था। हाल ही में उसकी बेटी ननिहाल गई थी। रविवार सुबह बेटा मनीष घर के बाहर खेल रहा था। जनार्दन ने अपनी मां से मनीष को खाना खाने के लिए बुलाने को कहा।
विज्ञापन

उसकी मां जैसे ही घर से बाहर गई उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी मां जब नाती को लेकर कमरे में गई तो जनार्दन का शव फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। मां की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

दो बहनों में इकलौता था जनार्दन
परिजनों ने बताया कि जनार्दन दो बहनों में इकलौता था। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद बुजुर्ग मां और दो बच्चों के सिर से सहारा उठ गया है। जनार्दन की मौत के बाद मां और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed