फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After Dhanteras and Diwali, the market also shined on Chhath...business of Rs 400 crore

Gorakhpur News: धनतेरस-दिवाली के बाद छठ पर भी चमका बाजार...400 करोड़ का कारोबार

Mon, 27 Oct 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After Dhanteras and Diwali, the market also shined on Chhath...business of Rs 400 crore
छठ की खरीदारी के चलते बाजारों में रविवार को उमड़ी जबरदस्त भीड़
विज्ञापन




गोरखपुर। धनतेरस और दिवाली की रौनक के बाद अब छठ पर्व ने भी बाजार में एक बार फिर चहल-पहल बढ़ा दी है। त्योहारों की इस लड़ी में गोरखपुर के व्यापारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। व्यापारियों के अनुसार, तीनों पर्वों के बीच शहर में कुल 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। इसमें कपड़ा, किराना, फल, टेंट और पटाखा बाजार सबसे आगे रहे।



रविवार को भी छठ की खरीदारी के चलते बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। महिलाएं पूजा की टोकरी, दीया, साड़ी और फल लेकर घर लौटती नजर आईं। दुकानदारों के चेहरों पर संतोष झलक रहा था।
विज्ञापन




धनतेरस और दिवाली के बाद भी शहर के गोलघर, रेती रोड, असुरन, मोहद्दीपुर, विजय चौक और अलीनगर क्षेत्र के दुकानों पर पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने छठ पूजा के लिए साड़ी, रेडीमेड वस्त्र और बच्चों के कपड़े बड़ी संख्या में खरीदे। कपड़ा व्यापारी विभोर पोद्दार के मुताबिक, गोरखपुर में रिटेल में कपड़ा और छठ से जुड़े सामान का कारोबार करीब 100 करोड़ रुपये का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




किराना और पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़


गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री गोपाल जायसवाल ने बताया कि छठ पूजा में कारोबार अच्छा रहा। पूजन सामग्री, सूखे मेवे, घी, चीनी और सूप-दऊरा की खरीदारी जोरों पर रही। शहर में किराना की दुकानों पर दुकानों पर सुबह से रात तक भीड़ रही। व्यापारियों के मुताबिक किराना बाजार में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।



टेंट, साउंड और सजावट का बाजार भी चमका



छठ पर्व में मुंडन, अर्घ्य और पारिवारिक आयोजनों के चलते टेंट हाउस व्यवसाय में भी रौनक रही। शहर में करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार टेंट और सजावट सामग्री में हुआ। छोटे आयोजनों में साउंड सिस्टम, स्टेज और लाइटिंग की बुकिंग भी खूब रही।




फल मंडी में देशभर से पहुंचे फल



छठ में सूर्योदय और सूर्यास्त अर्घ्य के लिए उपयोग होने वाले सेब, केला, नारियल, खरना का गन्ना, संतरा, मौसमी और बेर की मांग ने फल मंडी को गुलजार कर दिया। गोरखपुर फ्रूट्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय कुमार सोनकर ने बताया कि महेवा मंडी में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से फल आए। फल बाजार में कुल 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed