फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After Chhath, the capacity of Barhua-Mohaddipur HT line will increase.

Gorakhpur News: छठ बाद बरहुआ-मोहद्दीपुर एचटी लाइन की बढ़ेगी क्षमता

Fri, 24 Oct 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After Chhath, the capacity of Barhua-Mohaddipur HT line will increase.
1000 एंपीयर की क्षमता का लगेगा नया केबल, वर्तमान में है 400 एंपीयर
विज्ञापन


गोरखपुर। छठ पर्व के बाद बरहुआ से मोहद्दीपुर की ओर जाने वाली एचटी लाइन की क्षमता को 400 एंपीयर से बढ़ाकर 1000 एंपीयर किया जाएगा। नया केबल लगाकर एचटी लाइन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह बदलाव लागू होने के बाद से शहर की लगभग आधी आबादी को फॉल्ट की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पारेषण खंड छठ के बाद थोड़ी ठंड बढ़ने पर योजना पर काम शुरू करेगा।


मिली जानकारी के अनुसार, बरहुआ पारेषण से मोहद्दीपुर तक लगभग 16 किलोमीटर की दूरी है। इस बीच 132 केवी लाइन एचटी लाइन का तार बिछाने में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एचटी लाइन की क्षमता बढ़ने से शहर के 11 से ज्यादा फीडरों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। पारेषण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अखिलेश यादव ने बताया कि इस कार्य को थोड़ा ठंड मौसम में शुरू किया जाएगा। ज्यादा गर्मी में शट डाउन लेने से उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केबल की क्षमता बढ़ने से शहर के ज्यादातर लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed