फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After a dispute with his wife, the young man jumped into the Rohin river In Gorakhpur

Gorakhpur News: घर में पत्नी से विवाद हुआ...पति ने बाहर रोहिन नदी में लगी दी छलांग, जानिए फिर क्या हुआ

Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
सार

आरोप है कि अनिल आए दिन वह शराब पीने के बाद घर पर पत्नी से विवाद करता है। मंगलवार शाम चार बजे भी वह नशे में घर पहुंचा। इसके बाद किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह गांव के सामने स्थित नदी की तरफ गया और छलांग लगा दी।

विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man jumped into the Rohin river In Gorakhpur
सांकेतिक 

विस्तार

पीपीगंज के मखनहा के रहने वाले अनिल निषाद ने मंगलवार को पत्नी से विवाद कर रोहिन नदी में छलांग लगा दी। पिता को कूदता देख बेटी ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने नदी में कूदकर युवक को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद घरवालों को बुलाकर अनिल को सौंप दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि अनिल आए दिन वह शराब पीने के बाद घर पर पत्नी से विवाद करता है। मंगलवार शाम चार बजे भी वह नशे में घर पहुंचा। इसके बाद किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह गांव के सामने स्थित नदी की तरफ गया और छलांग लगा दी।
विज्ञापन


पिता को डूबता देख बेटी संजना ने सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी के भीम यादव, रविंद्र चौरसिया और उप निरीक्षक राजकुमार गाड़ी से उतरते ही नदी में कूद गए। इसके बाद तैरकर डूब रहे अनिल को बचाकर बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने अनिल के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। पीपीगंज थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि युवक को उसके घरवालों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed