फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, After a dispute with his mother, the young man committed suicide by hanging himself in the room.

Gorakhpur News: 'खुद पैसे कमाओ और मकान बनवाओ', मां की बात से आहत रहता था बेटा, फंदा लगाकर दी जान

Tue, 30 Sep 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 02:29 AM IST
सार

रविवार शाम इंद्रजीत का मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह शाम 7:30 बजे अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, After a dispute with his mother, the young man committed suicide by hanging himself in the room.
Suicide (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

गोला थाना क्षेत्र गोला के चांडी गांव में रविवार शाम इंद्रजीत राय (26), मां से मामूली विवाद के बाद कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के लोगों को जब जानकारी हुई तो तत्काल नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


रविवार शाम इंद्रजीत का मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह शाम 7:30 बजे अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ दिया।

विज्ञापन

अंदर देखा कि इंद्रजीत का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा है। इसी बीच सूचना पर थानाध्यक्ष गोला राहुल शुक्ला मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।

गांव वालों का कहना है कि इंद्रजीत घर का इकलौता चिराग था। वह मुंबई में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। अब उसके इस कदम ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार, इंद्रजीत कुछ समय से नशे का आदि भी हो गया था, जिसके चलते परिवार में अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती थी।
विज्ञापन

इंद्रजीत अपनी मां से पुश्तैनी जमीन को बेचकर नया घर बनवाने की जिद पर अड़ा था। मां का कहना था कि खुद पैसा कमाकर घर बनवाओ। इसी बात को लेकर वह नशा भी करने लगा था।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गोला राहुल शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed