फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Advanced questions of Physics and Mathematics surprised everyone

Gorakhpur News: भौतिकी और गणित के एडवांस सवालों ने छकाया

Mon, 13 Oct 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Advanced questions of Physics and Mathematics surprised everyone
यूपीपीएससी की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 शहर के 41 केंद्रों पर हुई संपन्न
विज्ञापन

सामान्य अध्ययन के सवालों ने दी राहत, सीसैट के कठिन सवालों में उलझे अभ्यर्थी
गोरखपुर। उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तरफ से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को शहर के 41 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हो गई। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा सकुशल संपन्न करा ली गई। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है।
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित पहली पाली की सामान्य अध्ययन की परीक्षा में इतिहास से सर्वाधिक सवाल पूछे गए थे। इसके अलावा राजनीतिशास्त्र, भूगोल, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, जलवायु परिवर्तन और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न अधिक संख्या में थे। दूसरी पाली की सीसैट की परीक्षा में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी गणित व विज्ञान से संबंधित सवाल पूछे गए। पहली पाली की परीक्षा में तुलनात्मक रूप से सवाल आसान लगे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा में गणित और भौतिकी समेत कई विषयों से संबंधित सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया।
विज्ञापन

---
50 फीसदी अभ्यर्थी ही हुए शामिल
पीसीएस-प्री की परीक्षा के लिए कुल 19,224 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 9767 और दूसरी पाली में 9698 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। यानी प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 50 प्रतिशत अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
सभी केंद्रों पर थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम दीपक मीणा, एडीएम सिटी अंजनी सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने कई केंद्रों का जायजा भी लिया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी राजकरन नय्यर ने पहले ही मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए थे।
---
कोट
पेपर अच्छा रहा लेकिन फिजिक्स के सवाल उम्मीद से भी ज्यादा कठिन थे। फिजिक्स के सवाल बेहद घुमावदार थे। इसमें काफी समय लग गया।
- पूनम निषाद, अभ्यर्थी
---
कोट
फिजिक्स और मैथ के कुछ सवालों को हल करने में कठिनाई आई। इसके पहले के जो पेपर थे, उनमें इतने कठिन सवाल नहीं पूछे गए थे। बाकी पेपर अच्छा रहा।
- विमलेश पाठक, अभ्यर्थी
-------
कोट
पेपर अच्छा आया था। जैसा पढ़ा था उसके अनुसार ही आया था। तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी, इस लिहाज से पेपर बहुत अच्छा रहा।
- कमलेश यादव, अभ्यर्थी
-------
कोट
फिजिक्स के सवाल एडवांस लेवल के थे, बायोलॉजी और अन्य विषयों से संबंधित सवाल तुलनात्मक रूप से आसान थे। अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
- अर्चना, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed