फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Administration strict on doctor-guard dispute in AIIMS, investigation started

Gorakhpur News: एम्स में डॉक्टर-गार्ड विवाद पर प्रशासन सख्त, जांच शुरू

Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Administration strict on doctor-guard dispute in AIIMS, investigation started
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में इंटर्न डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वायरल वीडियो के आधार पर एम्स प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को तलब कर जांच शुरू करा दी है। एम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि एम्स के सभी गेट पैदल यात्रियों एवं दोपहिया वाहन के लिए सुचारू रूप से खोले गए हैं। मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
विज्ञापन


विवाद के बाद मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए सभी विभागों के आसपास अतिरिक्त गार्डों की तैनाती की गईं। सुपरवाइजर गार्डों को पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


प्रशासन ने यह भी जानकारी दी कि एम्स में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हैं। 17 जून को 4010 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया। अस्पताल में 550 बेड में से 420 पर मरीज भर्ती हैं। 30 बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए, जबकि शाम 5 बजे तक 73 नए मरीजों को विभिन्न विभागों में भर्ती किया गया। मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेस्पिरेटरी, एनआईसीयू जैसे सभी प्रमुख विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed