{"_id":"68094414ba322fce0e0c3cab","slug":"gorakhpur-news-aditya-gets-fifth-place-in-kickboxing-world-cup-gorakhpur-news-c-7-gkp1039-911622-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आदित्य को किक बाक्सिंग विश्व कप में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आदित्य को किक बाक्सिंग विश्व कप में पांचवां स्थान
विज्ञापन
गोरखपुर। युवा खिलाड़ी आदित्य गुप्ता ने थाईलैंड में आयोजित किक बाक्सिंग विश्व कप में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसमें उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इराक के खिलाड़ी को हराकर उपलब्धि हासिल की है। अब आदित्य का अगला लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
वर्ल्ड एसोसिएशन आफ किक बाक्सिंग आर्गेनाइजेशन (वाको आइएफ) की ओर से आयोजित विश्वकप के 51 किग्रा भार वर्ग में पहले स्थान पर थाईलैंड, दूसरे पर कंबोडिया, तीसरे पर इराक और चौथे पर नेपाल रहा। जबकि भारत की तरफ से आदित्य पांचवें स्थान पर रहने में सफल रहे। वर्तमान में आदित्य कक्षा 12 में अध्ययनरत है और जिला मुख्यालय के साथ ही लखनऊ में भी किकबाक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।