फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: ADG and DIG came on the road...autos and e-rickshaws did not enter Golghar

Gorakhpur News: सड़क पर उतरे एडीजी और डीआईजी...गोलघर में नहीं घुसे ऑटो और ई-रिक्शा

Fri, 27 Dec 2024 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: ADG and DIG came on the road...autos and e-rickshaws did not enter Golghar
गोरखपुर। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को यातायात विभाग मुस्तैद रहा। इसका असर भी दिखा और गोलघर, मोहद्दीपुर समेत शहर के व्यस्ततम चौराहों पर जाम की स्थिति नहीं रही। ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश गोलघर में पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। काली मंदिर और शास्त्री चौक से ही इन्हें घुमा दिया गया। हालांकि इसके कारण गोलघर में बाजार करने जाने वालों को परेशानी हुई और उन्हें पैदल ही जाना पड़ा। इस दौरान एडीजी डॉ. केएस प्रताप, डीआईजी आनंद कुलकर्णी और एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने भी विभिन्न चौराहों का निरीक्षण कर जाम से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को टीमें बनाकर अलग-अलग चौराहों पर तैनात की थीं। गोलघर में ऑटो और ई-रिक्शा न जाएं इसके लिए काली मंदिर और शास्त्री चौक पर बैरिकेडिंग की गई थी। दोपहर करीब एक बजे काली मंदिर के पास ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को वापस कर दिया जा रहा था। उधर, शास्त्री चौक के बाद इन्हें कचहरी चौक की तरफ जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

काली मंदिर के पास दोपहर एक बजे के करीब सभी वाहन मिस्त्री सड़क किनारे लगी रेलिंग के अंदर गाड़ी की रिपेयरिंग कर रहे थे। कुछ गैरेज वाले दुकानों के सामने चार पहिया वाहन खड़ा किए हुए थे लेकिन उनकी रिपेयरिंग नहीं हो रही थी। इसकी वजह से सड़क चौड़ी दिख रही थी और वाहनों को निकलने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मोहद्दीपुर चौराहे पर भी पुलिस रही मुस्तैद
मोहद्दीपुर चौराहे पर भी यातायात पुलिस के जवाब बृहस्पतिवार को सतर्क दिखे। इस वहज से जाम की स्थिति नहीं दिखी। हालांकि, मोहद्दीपुर से कुनराघाट वाली सड़क पर होटल और मॉल के आगे ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक सवारी भरते रहे, पर यातायात पुलिस की मुस्तैदी की वजह से जाम जैसी परेशानी नहीं हुई।
-
कोट

शहर में जाम से निपटने के लिए चौराहों पर अधिक सिपाही तैनात किए गए हैं। गोलघर में ऑटो और ई-रिक्शा को प्रवेश नहीं करने दिया गया। आगे भी इसपर सख्ती लागू रहेगी।
- संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक
बॉक्स...
गोलघर में हटेंगे टेलीफोन के पुराने खंभे
गोलघर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसपी ट्रैफिक संजय कुमार के मार्गदर्शन में टीआई मनोज कुमार राय के साथ ट्रैफिक पुलिस की टीम ने गणेश चौराहा के पास आने वाली समस्याओं को देखा। इसमें पाया कि काली मंदिर तिराहा से गणेश चौराहा जाने वाले मार्ग पर बाएं मुड़ने वाले काॅर्नर पर पटरी समतल नहीं है। इसको जल्द ठीक कराने की बात कही गई है ताकि गाड़ियां आराम से निकल सकें। गणेश चौराहा से विजय चौराहा जाने वाली सड़क पर बाएं मोड़ पर बने ट्रांसफाॅर्मर के चबूतरे को हटाया जाएगा। चौराहे के बायीं लेन में पुराने टेलीफोन के खंभे को भी हटवाया जाएगा। चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल के सामने बिजली के खंभे को पुनर्स्थापित किया जाएगा।

-
गोलघर में नो पार्किंग में खड़े 148 वाहनों का चालान
ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को गोलघर में अभियान चलाकर सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया। एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि सड़क पर नो पार्किंग में खड़े 148 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही चार वाहनों पर विधिक कार्यवाही की गई। इसी क्रम में मोडिफाई साइलेंसर, एचएसआरपी नंबर प्लेट को लेकर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान मोडिफाई साइलेंसर में दो और मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न होने के कारण 17 वाहनों का चालान किया गया। शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 752 वाहनों का चालान कर 43 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article