फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Additional Chief Secretary will inspect the enclosure of elephant Gangaram, plantation campaign will be reviewed

Gorakhpur News: हाथी गंगाराम के बाड़े का निरीक्षण करेंगे अपर मुख्य सचिव, पौधरोपण अभियान की होगी समीक्षा

Wed, 08 May 2024 04:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Additional Chief Secretary will inspect the enclosure of elephant Gangaram, plantation campaign will be reviewed
गोरखपुर। अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह बृहस्पतिवार को चिड़ियाघर में पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। चिड़ियाघर परिसर में बैठक के पहले वह हाथी गंगाराम के लिए बनाए जा रहे बाड़े का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा तितलीघर के जीर्णोद्धार कार्य और पौधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में 16 करोड़ रुपये खर्च कर प्रदेश का पहला हाथीबाड़ा बनाया जा रहा है। करीब दो वर्ष से भी अधिक समय से हाथी गंगाराम को शहर के किनारे विनोद वन में रखा गया है। बाड़े का निर्माण पूरा होने पर हाथी को इसमें शिफ्ट किया जाएगा। एसीएस मनोज सिंह पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान की 22 बिंदुओं पर समीक्षा भी करेंगे। इसमें जिला पौधरोपण समिति के गठन, पौध उगान की वर्तमान स्थिति, वन और अन्य विभागों को पौध प्राप्ति के लिए पौधशाला का चिन्हिकरण और सुविधाएं, विभागों को आवंटित पौधरोपण लक्ष्य, शहर के प्रमुख नदियों के किनारे पौधरोपण की योजना, पिछले वर्ष किए गए पौधरोपण की वर्तमान स्थिति, नष्ट हुए पौधों के पीछे का कारण, जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उनसे पौधरोपण कराए जाने समेत अन्य विषयों पर समीक्षा बैठक और निर्देश देंगे। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि निरीक्षण और समीक्षा बैठक के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed