{"_id":"6735183095862921a6044cc6","slug":"gorakhpur-news-add-names-of-youth-who-have-completed-18-years-to-the-voter-list-mrinali-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-746548-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ें : मृणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ें : मृणाली
Thu, 14 Nov 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्यों के संबंध में बुधवार को तहसील सभागार में एईआरओ व सुपरवाइजर के साथ हुई बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी ने कहा कि 23 और 24 नवंबर को बीएलओ मतदाता बूथों पर मौजूद रहकर कार्य करें। सभी एईआरओ और सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारी निरीक्षण करेंगे, जिससे अगले वर्ष एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार एक जनवरी 2025 के आधार पर जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामवलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 24 नवंबर तक किया जाएगा। सदर तहसील अंतर्गत मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर बीएलओ 23 व 24 नवंबर को अपने-अपने बूथों पर रहकर एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने का कार्य करें।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, अपर नगर मजिस्ट्रेट अमित जायसवाल, सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, अरविंद नाथ पांडे, भागीरथी सिंह हुसैन मौजूद रहे।