फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Action will be taken by running a campaign against illegal vehicles

Gorakhpur News: डग्गामार वाहनों पर अभियान चलाकर होगी कार्रवाई

Sat, 08 Mar 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Action will be taken by running a campaign against illegal vehicles
सीएम के आदेश पर आरटीओ ने बनाई गई योजना
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर में डग्गामार वाहन लगातार चल रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था। इस पर संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीएम के आदेश का पालन करते हुए अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शहर में डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए अभियान तो चलाए जाते हैं लेकिन यह रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन वाहनों पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में परिवहन निगम के एआरएम महेश चंद्र ने रेलवे चौकी प्रभारी को पत्र लिखकर लगाम लगाने की बात कही थी। पत्र के माध्यम से एआएम महेश चंद्र ने कहा था कि रेलवे स्टेशन की महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष काफी संख्या में सुबह आठ बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक डग्गामार वाहन ज्यादा चलते हैं इसमें बसें भी शामिल हैं। इस पर लगाम लगाया जाए।
विज्ञापन

वहीं संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में 203 परमिट की बसें चल रही हैं। डग्गामार बसों के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग के एआरटीओ अरुण कुमार का कहना है कि सीएम के निर्देशों का पालन किया जाएगा। अभियान के तहत इन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए योजना भी बना ली गई है। हर क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी चेकिंग के लिए लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed