फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Action taken in political animosity, will present side strongly in court: Kushal

राजनीतिक विद्वेष में कार्रवाई, न्यायालय में मजबूती से रखेंगे पक्ष : कुशल

Wed, 09 Apr 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Action taken in political animosity, will present side strongly in court: Kushal
पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी के बाद तिवारी हाता पहुंचे सपा नेता
विज्ञापन

दिन भर लगा रहा जमावड़ा, कार्रवाई को बताया सरकार का उत्पीड़न
गोरखपुर। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को शहर में दिन भर चर्चा होती रही। वहीं सपा कार्यकर्ताओं का सुबह से ही तिवारी हाता आना जाना लगा रहा। जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत कई पदाधिकारी पहुंचे। जिलाध्यक्ष का कहना था कि पूरे मामले से राष्ट्रीय नेतृत्व भी अवगत है। यह राजनैतिक विद्वेष की कार्रवाई है।
दोपहर में हाता में मौजूद सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए विनयशंकर के बड़े भाई और संतकबीरनगर के पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि यह कार्रवाई पूर्णतः राजनीतिक विद्वेष में की गई है। हम न्यायालय में पूरी मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। पूर्व सांसद का कहना है कि जिन मामलों को लेकर ईडी की तरफ से बार-बार कार्रवाई हो रही है, उस पर वह और उनका पूरा परिवार अपना पक्ष रख चुका है। लेकिन केवल विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का सहारा लेकर एक ही मामले में बार-बार परेशान किया जा रहा है। जांच में कुछ नहीं मिल रहा है, फिर भी गिरफ्तारी हो रही है। जो लोग विपक्ष की आवाज का समर्थन कर रहे हैं, उन पर भी घेराबंदी की जा रही है। उन्होंने ने कहा कि जनता सब समझती है, समय आने पर वह सही जवाब देगी।
विज्ञापन

---
पार्टी नेतृत्व के निर्णय का है इंतजार
मंगलवार सुबह होते ही सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल तिवारी हाता पहुंचा। वहां पूर्व सांसद कुशल तिवारी से मिलकर हाल चाल जाना और ईडी की कार्रवाई की घोर निंदा की। सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि सरकार सपा नेताओं को डराने और उनकी आवाज को दबाने के लिए सरकारी तंत्रों का गलत इस्तेमाल कर रही है। इससे सपाई टूटने या डरने वाले नहीं हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की गिरफ्तारी को संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा है। इस लड़ाई में पूरी पार्टी विनय शंकर तिवारी के परिवार के साथ है। जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि गोरखपुर में जो भी कार्रवाई हुई है वह राजनीतिक विद्वेष में की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पंडित हरिशंकर तिवारी के परिवार से मिलने आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर सारी बातों से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अगला कदम उठाया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के सवाल पर जिलाध्यक्ष का कहना है कि यह विपक्ष का मौलिक अधिकार है। अगर पार्टी नेतृत्व का आदेश होगा तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed