फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Action on patient mafia...another ambulance seized near BRD

मरीज माफिया पर एक्शन: गोरखपुर BRD के पास एक और एंबुलेंस सीज, SP City भी कर चुके हैं परिसर में ही कार्रवाई

Sun, 14 Sep 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 14 Sep 2025 01:35 AM IST
सार

हाल ही में एसपी सिटी अभिनव त्यागी और एडीएम सिटी की संयुक्त कार्रवाई में बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास से पांच एंबुलेंस सीज की गई थीं। ये सभी बिना पंजीकरण के और नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही थीं। दो एंबुलेंस का तो आरटीओ में रिकॉर्ड भी नहीं मिला।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, Action on patient mafia...another ambulance seized near BRD
थाने में खड़ी सीज एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्त के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गेट के पास खड़ी एक संदिग्ध एंबुलेंस को सीज कर दिया। वाहन चालक आफताब गाड़ी से संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। कुछ दिनों पहले भी पांच एंबुलेंस सीज की गई थीं।
विज्ञापन


कार्यवाहक चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि एंबुलेंस चाय की दुकान के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। पूछताछ के दौरान चालक वाहन खड़ा करने का संतोषजनक कारण भी नहीं बता पाया। कागजात नहीं होने पर एंबुलेंस को तत्काल सीज कर थाने भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


हाल ही में एसपी सिटी अभिनव त्यागी और एडीएम सिटी की संयुक्त कार्रवाई में बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास से पांच एंबुलेंस सीज की गई थीं। ये सभी बिना पंजीकरण के और नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही थीं। दो एंबुलेंस का तो आरटीओ में रिकॉर्ड भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आरटीओ और सीएमओ को रिपोर्ट भी भेजी गई थी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के आसपास संदिग्ध वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed