फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused who stole judge's mother's chain arrested

Gorakhpur News: जज के मां की चेन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 05:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused who stole judge's mother's chain arrested
गोरखपुर। शहर की ऑटो में चोरी करने वाले गैंग के सदस्यों को शाहपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि स्काॅर्पियो से शहर में आकर गिरोह की महिलाएं ऑटो में चेन चोरी करती हैं। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की मदद से शाहपुर थाना पुलिस ने गिरोह की महिला सदस्य व स्काॅर्पियों चालक को गिरफ्तार कर चार दिन पहले ऑटो में जज की मां के साथ हुई घटना का पर्दाफाश किया। गिरोह के सरगना व अन्य सदस्यों की तलाश में शाहपुर थाना पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए स्काॅर्पियो चालक बड़हलगंज के फरसाड़ गांव में रहने वाले बिट्टू वर्मा व घटना में शामिल साउखोर के सहडाैली में रहने वाली गुड्डी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चेन बरामद की। गिरोह की अन्य महिला सदस्यों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कुशीनगर के कसया में रहने वाले विवेक दुबे गोरखपुर में जज का प्रशिक्षण ले रहे हैं। एक अक्टूबर की सुबह 9:30 बजे उनकी मां मेडिकल कालेज में भर्ती अपनी देवरानी को देखने के लिए काली मंदिर से ऑटो में सवार हुईं। राप्तीनगर के पास ऑटो में सवार हुई दो महिलाएं और एक किशोरी ने उनकी चेन चुरा ली। बीआरडी मेडिकल काॅलेज गेट पर उतरने के बाद उनको घटना की जानकारी हुई। चोरी का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो से उतरी महिलाएं व किशोरी पीछे से आ रही स्काॅर्पियो में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed