{"_id":"67e4570eea4837dd820445f6","slug":"gorakhpur-news-accused-of-threatening-with-a-pistol-for-settlement-in-the-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-882339-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केस में सुलह के लिए पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केस में सुलह के लिए पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
पीड़ित ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार
गोरखपुर। पिपराइच थाने में दर्ज हत्या, हत्या के प्रयास व लूट के केस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद एक आरोपी पर पीड़ित को पिस्टल सटाकर धमकाने का आरोप लगा है। आरोप है कि केस में सुलह करने के लिए आरोपी आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बुधवार को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के जंगल आराजी छत्रधारी मिश्रौलिया निवासी प्रमोद कुमार ने पिपराइच थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल 2018 में घर में शादी समारोह के दौरान कुर्सी, चारपाई पर बैठने को लेकर मारपीट के मामले में 13 नामजद समेत 43 के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था।
आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर लाइसेंसी पिस्टल की लूटपाट करते हुए मारपीट कर घरवालों को घायल कर दिया था। इसमें प्रमोद के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पीड़ित प्रमोद ने बुधवार को मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि 15 मार्च 2025 को गाड़ी में सीएनजी भरवाने जा रहा था, तभी जंगल पकड़ी के पास आरोपियों ने रोक कर पिस्टल सटाकर धमकी दी।