फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of theft in 24 five star hotels of the country arrested

Gorakhpur News: देश के 24 फाइव स्टार होटलों में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 01:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of theft in 24 five star hotels of the country arrested
गोरखपुर। देशभर के 24 फाइव स्टार होटलों में चोरी के आरोपी गुजरात निवासी जयेश रावजी सेजपाल (55) को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 16 नवंबर को आरोपी जयेश ने गोरखपुर के एक फाइव स्टार होटल में चोरी की थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। उसे पकड़ने के लिए गोरखपुर पुलिस ने पहली बार ओपन सोर्स इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया तो वह दबोच लिया गया। पुलिस ने उसे बुधवार को कालेसर जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल क्षेत्र के मैरियट कोर्टयार्ड होटल में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जयेश गुजरात के जीईडीसी वलसाड थाना क्षेत्र के पद्वत सोसाइटी मुक्तानंद वापी वेस्ट का रहने वाला है। वह फाइव स्टार होटलों में ही चोरी करता है। वर्ष 2000 में मुंबई के ताज होटल में उसने पहली बार चोरी की थी। इसमें पकड़ा भी गया था। इसके बाद उसने मुंबई, चेन्नई, आगरा, जयपुर, कोयम्बटूर, जोधपुर, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जालंधर, चंडीगढ़, केरल, रायपुर, कलकत्ता, उदयपुर, लखनऊ, गोवाहाटी, करनाल के पांच सितारा होटलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गोरखपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह बच निकला था। इसके बाद वह एक बार फिर यहां चोरी की घटना को अंजाम देने आया था, इससे पहले ही पकड़ लिया गया। जयेश देश के विभिन्न जेलों में 10 साल तक बंद रहा है। वर्तमान में मुंबई में किराये का कमरा लेकर अकेले रहता है। चोरी की घटना भी अकेले ही अंजाम देता है। उसने बीते आठ नवंबर को हरियाणा के करनाल जेल से छूटकर गोरखपुर के होटल को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed