{"_id":"67fac04fd42779650e0da2ae","slug":"gorakhpur-news-accused-of-theft-at-railway-station-and-train-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-899813-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन व ट्रेन में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन व ट्रेन में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ट्रेन में चोरी करने के आरोप में महराजगंज के नौतनवां निवासी सैयद फैयाज पकड़ाया
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना प्रभारी ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। महराजगंज जिले के आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यात्रियों का सामान चोरी करने के बाद उसे बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करता था।
जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के नौतनवा स्थित परसुइया मस्जिद के पास रहने वाले सैयद फैयाज के रूप में हुई। उसे गोरखपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल इंजन के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।