{"_id":"673274b2e0689dc0210a3314","slug":"gorakhpur-news-accused-of-snatching-jewelery-from-woman-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-744250-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से जेवर की छिनैती का आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से जेवर की छिनैती का आरोपी भेजा गया जेल
Tue, 12 Nov 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
झंगहा। धोखाधड़ी के आरोप में बड़हलगंज क्षेत्र के परसिया तिवारी निवासी राज बहादुर यादव को झंगहा पुलिस ने मोतीराम अड्डा उपकेंद्र के पास से रविवार की रात करीब 10 बजे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। झंगहा क्षेत्र के करही में 21 सितंबर को घटना हुई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोती की माला, एक लाॅकेट, दो जोड़ी पायल, एक अंगूठी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
झंगहा क्षेत्र के पकड़पुरा गांव निवासी बजरंग बली की पत्नी स्मिता 21 सितंबर को क्षेत्र के मोतीराम अड्डा जाने के लिए गोबड़ौर चौराहे पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान एक शख्स ने झांसे में लेकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में बरगदवा से करही जाने वाले बंधे पर सुनसान स्थान पर ले जाकर मोबाइल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। स्मिता की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने एक अक्तूबर को केस दर्ज किया था।