{"_id":"685c4f71dce74053c205377c","slug":"gorakhpur-news-accused-of-robbery-near-bank-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-983189-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बैंक के पास टप्पेबाजी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बैंक के पास टप्पेबाजी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र में पिपराइच के लक्ष्मी नारायण निषाद से 50 हजार रुपये की हुई टप्पेबाजी में बुधवार को एम्स पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के जोगिया बुजुर्ग निवासी व्यास पासवान के रूप में हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नारायण निषाद मंगलवार की दोपहर 50 हजार रुपये कुसम्ही बाजार स्थित एक बैंक में जमा करने गए थे। यहां पहुंचने के बाद दो युवक झांसे में लेते हुए उन्हें एक दुकान पर लेकर गए। यहां पर कुछ देर बातचीत कर उन्हें रुपये दोगुना करने का लालच दिया। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। इनके जाने के बाद जब लक्ष्मी ने अपनी जेब देखी तो रुपये गायब मिले। बताया जा रहा है कि एक साल पहले भी उनसे इसी तरह टप्पेबाजी हुई थी। आरोपियों ने रुपये डबल करने का लालच दिया था।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। इसमें एम्स पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।