{"_id":"68867eedf32ec2d7bf055e9e","slug":"gorakhpur-news-accused-of-robbery-arrested-in-gola-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1017941-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोला में लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोला में लूट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोला। क्षेत्र के बडैला निवासी विशाल पांडेय से शनिवार को एक आरोपी ने जबरदस्ती रुपये मांगे। उसने मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डड़वापार निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है। उस पर पहले से भी कई केस दर्ज हैं।
तहरीर में विशाल ने बताया था कि शनिवार की शाम चार बजे डड़वापार चौक पर एक चाय की दुकान पर नाश्ता कर रहा था। उसी दौरान राजकुमार यादव दुकान पर आकर जबरदस्ती 10 हजार रुपये मांगने लगा। रुपये न देने पर लात-मुक्कों से मारने लगा। इसके बाद वह मोबाइल फोन छीनकर जानमाल की धमकी देते हुए चला गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पास से लूट का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।