फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Accused of making objectionable pictures viral, FIR registered

Gorakhpur News: ब्यूटीशियन की आपत्तिजनक फोटो कर दी सोशल मीडिया पर वायरल, अब दे रहा ये दलील

Thu, 15 Jan 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:57 AM IST
सार

मूल रूप से बेलघाट निवासी युवती वर्तमान में शहर में किराये का मकान लेकर ब्यूटीशियन का कार्य करती है। आरोप है कि 8 दिसंबर को उनके नाम और पहचान से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर पोस्ट किए गए।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Accused of making objectionable pictures viral, FIR registered
आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने का आरोप

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक ब्यूटीशियन ने इलाके के रहने वाले शंकरपुर निवासी इंद्रजीत यादव पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बेलघाट निवासी युवती वर्तमान में शहर में किराये का मकान लेकर ब्यूटीशियन का कार्य करती है। आरोप है कि 8 दिसंबर को उनके नाम और पहचान से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर पोस्ट किए गए।
विज्ञापन


आरोप है कि ग्राम शंकरपुर निवासी इंद्रजीत ने उसकी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया है। आरोपी से संपर्क करने पर उसने ऐसा करने की बात से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed