{"_id":"67db29d380c03b65e505588d","slug":"gorakhpur-news-accused-of-harassing-a-pregnant-woman-for-dowry-and-throwing-her-out-of-the-house-case-filed-against-seven-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-874376-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज के लिए गर्भवती को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप, सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज के लिए गर्भवती को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप, सात पर केस
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न कर केस दर्ज
खोराबार। एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता के अनुसार गर्भवती होने के बावजूद ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर खाना-पीना बंद कर दिया और घर से बाहर निकालकर दहेज की रकम लेकर आने की बात कही। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
गीडा थाना क्षेत्र के जुड़ियान निवासी महाराज निषाद ने अपनी पुत्री संध्या निषाद की शादी दो वर्ष पूर्व खोराबार थाना क्षेत्र के गौर बरसाइत निवासी रामबाबू निषाद पुत्र छोटेलाल निषाद के साथ की थी। शादी के दौरान अपनी हैसियत के अनुसार उपहार आदि देकर बेटी को विदा किया था। तहरीर में पीड़िता संध्या निषाद ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक था। इसके बाद ससुराली दहेज में बाइक और रुपये की मांग के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब मैंने विरोध किया तो खाना-पीना बंद कर एक कमरे में कैद कर दिया गया। गर्भवती होने के बाद भी ससुरालियों ने कई दिनों तक खाना-पानी नहीं दिया और घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति रामबाबू, ससुर छोटेलाल, सास शतोला, जेठ सीताराम, बाबूराम, ननद निर्मला और सुमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।