फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of fraud by creating a trading company in custody

Gorakhpur News: ट्रेडिंग कंपनी बनाकर जालसाजी का आरोपी हिरासत में

Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of fraud by creating a trading company in custody
सिंघड़िया में बनाई कंपनी में लटका ताला, पादरी बाजार में मकान कर रहा था खाली, मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

साढ़े 13 माह में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से ऐंठे रुपये
शाहपुर पुलिस ने पकड़ कर आरोपी को कैंट पुलिस को सौंपा

गोरखपुर। सिंघड़िया इलाके में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की जालसाजी करने का आरोपी बुधवार को पादरी बाजार इलाके से पकड़ा गया। करीब 100 लोगों से रुपये लेने के बाद कंपनी मालिक ऑफिस बंद कर भागने की फिराक में था। बुधवार को वह अपना मकान खाली कर रहा था। इस बीच मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी। शाहपुर पुलिस उसे थाने ले गई। बाद में उसे कैंट भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, सिंघड़िया इलाके के श्रीराम सिटी में आरोपी युवक ने एक ऑफिस खोला था। वहीं, सिंघड़िया गैस गोदाम गली में एक शोरूम भी था। पीड़ित राम सिंह बेदी ने आरोप लगाया कि जुलाई 2024 में इस व्यक्ति ने यहां कंपनी शुरू की। उसने ट्रेडिंग में 15 प्रतिशत हर महीने रिटर्न का लालच दिया था। साथ ही 13.5 महीने में रुपये डबल होने की बात कही थी। शुरू के दो-तीन महीने उसने भरोसा जीतने के लिए रुपये भी दिए। भरोसा बढ़ा तो लोन लेकर और रुपये निवेश कर दिए। बताया कि अब तक कुल 25 लाख रुपये कंपनी में लगा चुके हैं। आरोप लगाया कि पिछले कुछ माह से रिटर्न आना बंद हो गया था। उसने अपना नंबर बंद कर लिया और कार्यालय पर ताला लगा है।
विज्ञापन

संतोष कुमार मौर्य ने कहा कि जीवन भर की जमा-पूंजी उसे सौंप दी। कुछ दिनों महीनों तक वह रकम देता रहा और इसी को देखकर कुछ नए लोगों ने भी निवेश कर दिया। इस चक्कर में मीना सिंह ने नौ लाख, संदीप श्रीवास्तव ने छह लाख, व्यास करण ने एक लाख, राजकुमार ने 10 लाख 50 हजार, राजबहादुर यादव ने पांच लाख 10 हजार, बलराम ने दो लाख सहित करीब 50 लोगों ने निवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की शाम वह पादरी बाजार इलाके में किराए का मकान खाली कर बिहार जाने की फिराक में था। तभी मकान मालिक ने उसे रोकने की कोशिश की। मालिक से उसकी बहस हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। पादरी बाजार चौकी की पुलिस उसे शाहपुर थाने पर ले आई। यहां पर जालसाजी के शिकार करीब 50 लोग भी पहुंच गए।
शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने कहा कि मामला कैंट थाने से जुड़ा था, इसलिए आरोपी को कैंट थाने पर भेज दिया गया है। आरोप है कि उसने करोड़ों रुपये लिए हैं।

--
बिहार का था मूल निवासी
ठगी के शिकार लोगों का कहना है कि आरोपी युवक बिहार के सिवान का मूल निवासी था। उसने अपने आधार कार्ड में पता बदलवा लिया था। खुद को गोरखपुर का बताकर उसने लोगों का भरोसा जीता। इसके बाद उनसे रुपये निवेश करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed