फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of cheating women by posing as secretary arrested

Gorakhpur News: सचिव बनकर महिलाओं से ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of cheating women by posing as secretary arrested
तीनों पीड़ितों से की गई थी लाखों की ठगी, महिलाओं को जमीन दिलाने के झांसा देकर ठगा
विज्ञापन

रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को सचिव बताकर तीन महिलाओं को विश्वास में लिया और उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया पिछौरा निवासी दिलीप के रूप में हुई है।

रामगढ़ताल थाने में बेलीपार के कतरारी निवासी रिना देवी पत्नी सोमनाथ ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह भरवलिया में किराए पर रहती हैं। उनकी मुलाकात पिंटू उर्फ सुशील सिंह से हुई, जिसने खुद को सचिव बताया। पिंटू ने उन्हें भरोसा दिलाया कि तारामंडल के पास सस्ते दाम में जमीन दिलाई जा सकती है। उसने रिना देवी से कहा कि किस्तों में पैसे दे दें। पहले उसने एक लाख रुपये लिए, उसके बाद रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 22 लाख रुपये भी ठग लिए। जब बैनामा करने का समय आया, तो आरोपी टालमटोल करता रहा। शक होने पर पीड़िता ने जांच की तो पता चला कि आरोपी जालसाज है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी रानी नाम की महिला से 50,000 रुपये और बेबी नाम की महिला से दो लाख रुपये भी ठग चुका है। महिलाओं से मिलने पर उन्होंने देखा कि आरोपी ने पिंटू सिंह के नाम से आधार कार्ड दिखाया। असल में उसका असली नाम दिलीप पुत्र जसई है, और वह गीडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सभी पीड़ित महिलाओं से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed