फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of cheating people of 29 lakhs in the name of sending them abroad arrested

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of cheating people of 29 lakhs in the name of sending them abroad arrested
आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर सात युवकों से हड़प लिए थे 29 लाख रुपये
विज्ञापन

नामजद आरोपी के पिता की दिसंबर माह में हो चुकी है मौत
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के अलग-अगल गांव निवासी सात युवकों से जालसाज पिता-पुत्र ने विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पता चला कि उसके पिता की दिसंबर में ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भिजवा दिया।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगिया बाजार मुंडेरा निवासी धीरज सिंह उर्फ धीरेंद्र पुत्र हरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू निवासी हरेंद्र व उसके पिता राम मिलन को आरोपी बनाया था। दोनों ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 2.30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद नौकरी नहीं मिली तो पता चला कि छह अन्य युवकों से भी उसने धोखाधड़ी की है। उन्हें भी विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेकर हड़प लिए हैं। कुल रकम करीब 29 लाख रुपये है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता व पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे आरोपी पिता के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि उसकी मौत दिसंबर माह में हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

-----------------------
कनाडा भेजने के नाम पर युवकों को बनाता था ठगी का शिकार
चौरीचौरा के बेलवा बाबू निवासी हरेंद्र युवकों को पहले झांसे में लेता था। इसके बाद कनाडा में अच्छे पैकेज पर भेजने की बात कहता था। इसके बाद वीजा, हवाई टिकट, परमिट व मेडिकल प्रपत्र के कागजात उपलब्ध कराता था। कागजात को देखने में कही से भी फर्जी नहीं लगता था। फ्लाइट पकड़ने जाने पर एयरपोर्ट पर वह फर्जी पाया जाता था। हरेंद्र ने अधिकांश युवकों से कनाडा भिजवाने के नाम पर ही ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
35 युवकों से ठगी का शक
बताया जा रहा है कि जेल जाने वाले हरेंद्र ने विदेश भेजने के नाम पर सात युवकों से नहीं बल्कि 35 युवकों से ठगी का शक है। इनके बारे में पुलिस जानकारी ले रही है। फिलहाल सात युवकों ने तहरीर दी है, जिनका 29 लाख रुपये आरोपी हड़प चुका है।

आरोपी ने झंगहा थाने के लक्ष्मीपुर के बबलू प्रसाद पुत्र लालजी प्रसाद से 5.21 लाख रुपये, गुलरिहा थाने के ग्राम जंगल एकला नंबर दो के राजेश प्रताप सिंह पुत्र सदानंद सिंह से 2.38 लाख रुपये, पिपराइच के हरपुर निवासी शशांक मिश्रा पुत्र विजय प्रकाश से 3.29 लाख रुपये, पिपराइच के गौरा निवासी सचिंद्र प्रताप सिंह पुत्र कैलाश नाथ सिंह से 6.80 लाख रुपये, पिपराइच के गौरा के गंगाधर पांडेय पुत्र रवींद्रनाथ पांडेय से 3.16 लाख रुपये, गौरा के ही हरिओम शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा से तीन लाख रुपये, गौरा के ही चंद्रपाल सिंह पुत्र नेबूलाल सिंह से 2.85 लाख रुपये विदेश भेजने के नाम पर हड़प लिए। पीड़ितों ने एसएसपी को पत्रक दिया था।
----------
किसी ने खेत बंधक रखा किसी वाहन बेचकर दिए थे रुपये
ठगी के शिकार झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी बबलू प्रसाद पुत्र लालजी ने बताया की एक रिश्तेदार ने हरेंद्र के भाई बिट्टू से बात कराई थी। उसने बताया कि भाई हरेंद्र विदेश भेजने का काम करते हैं। चौरीचौरा में मुलाकात हरेंद्र से कराई तो पासपोर्ट के साथ अपने घर बेलवा बाबू बुलाया। उसने कनाडा में मैनेजर पोस्ट पर दिलवाने का आश्वासन दिया था। मैनेजर पोस्ट के लिए पांच लाख रुपया कंपनी को देने के नाम पर मांगे। जुलाई 2024 में बात हुई और अगस्त 2024 से रुपये देना शुरू किया। 3.21 लाख रुपये हरेंद्र और उसके पिता राममिलन के अकाउंट में दिया था। शेष रुपया नकदी दिए थे। इसके बाद चंडीगढ़ ऑफिस में लेकर गया। वहां हम लोगों को छोड़कर भाग निकला। जैसे-तैसे घर वापस आए। पीड़ित ने बताया कि वह खेत को बंधक रख पैसा दिया था। इसी तरह ठगी के अन्य शिकार अन्य युवकों में हरपुर पिपराइच निवासी शशांक मिश्रा पुत्र विजय प्रकाश मिश्रा भी कनाडा में फूड पैकिंग के पद पर जाने के लिए 3.29 लाख रुपये दिए थे। यह पैसा ब्याज पर लेकर दिए थे। इसी तरह जंगल एकला नंबर दो निवासी राजेश प्रताप सिंह पुत्र सदानंद सिंह से भी 2.38 लाख रुपये अपनी बोलेरो वाहन बेचकर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed