{"_id":"68ae0b79a097877b8002b5bb","slug":"gorakhpur-news-accused-of-cheating-and-sexually-exploiting-a-woman-on-the-pretext-of-giving-her-a-job-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1050270-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर महिला ठगी और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर महिला ठगी और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुश्तैनी जमीन बिकवाकर हड़प लिए थे 28 लाख, पीड़ित महिला ने दर्ज कराया था केस
पिपराइच। सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण व ठगी के आरोपी अजय निषाद को पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने महिला की पुश्तैनी जमीन बिकवाकर 28 लाख रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के मुताबिक, जंगलधूषण टोला, बड़ी रेतवहिया निवासी अजय निषाद की महिला के पति से दोस्ती थी। घर आने-जाने के दौरान उसने सफाईकर्मी की सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि नौकरी की प्रक्रिया के नाम पर महिला से नजदीकी बढ़ाई और यौन शोषण किया। इसके बाद महिला के मायके कुशीनगर में उसके गांव स्थित 42 डिसमिल जमीन 28 लाख रुपये में बिकवा दी। आरोप है कि अजय अपने साथ महिला को पादरी बाजार स्थित बैंक ले गया जहां नया खाता खुलवाने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया। इसके बाद यूपीआई बनाकर खाते से रुपये निकाल लिए। यहीं नहीं एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिया था। एक अगस्त को महिला जब बैंक पहुंची तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई। शिकायत पर पिपराइच पुलिस ने 21 अगस्त को दुष्कर्म और जालसाजी का केस दर्ज किया। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपराइच थानेदार ने मंगलवार सुबह आरोपी को रेतवहिया-लालगंज रोड से गिरफ्तार किया।