{"_id":"687d49f167e0fa4d660c6366","slug":"gorakhpur-news-accused-of-bike-theft-from-medical-college-arrested-two-bikes-recovered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1009121-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद
विज्ञापन
महराजगंज का गिरफ्तार आरोपी, नेपाल में बेचता था बाइक
गुलरिहा। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी के आरोपी बलिराम उर्फ डॉक्टर को पुलिस ने रविवार भोर में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो बाइकें बरामद हुईं। गुलरिहा पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनरा निवासी बलिराम उर्फ डॉक्टर ठूठीबारी थाने में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। इसके खिलाफ गुलरिहा, महराजगंज कोतवाली, नौतनवा, निचलौल व ठूठीबारी में गैंगस्टर एक्ट समेत 21 केस दर्ज हैं। इसे वर्ष 2018 में ठूठीबारी से जेल भेजा गया था। छह महीने पहले जेल से छूटने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज को चोरी का अड्डा बना लिया। यहां से गाड़ियां चोरी कर सीधे नेपाल ले जाकर बेच देता था। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक आरोपी 15 से अधिक बाइक मेडिकल कॉलेज से चोरी कर नेपाल में बेच चुका है। रविवार भोर में इमरजेंसी के बाहर चोरी की बाइक के साथ मिला।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 30 जून को मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आए तीमारदार अवधेश निवासी जंगल छत्रधारी टोला शाहपुर थाना पिपराइच की बाइक इमरजेंसी के पास से चोरी कर ली थी। गुलरिहा पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान में जुटी थी, तब तक दो जुलाई को महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी अनिल गौड़ की बाइक मेडिकल कॉलेज से चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि दोनों बाइक एक ही व्यक्ति ने चोरी की है। इसके बाद उसकी पहचान कर उसे पुलिस ने दबोच लिया।