{"_id":"684c7cf27fb839fc8202b196","slug":"gorakhpur-news-accused-arrested-for-stealing-80-thousand-rupees-from-a-cash-shop-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-969400-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गल्ले की दुकान से 80 हजार रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गल्ले की दुकान से 80 हजार रुपये चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर की गई गिरफ्तारी
देवरिया के रामपुर कारखाना थाने के पिपरा मदन गोपाल टोला महुआबारी निवासी है आरोपी
सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने गौनर के बाबू विशुनपुरा चौराहे पर गल्ला व्यापारी की दुकान से 80 हजार रुपये चुराने के आरोपी देवरिया के अशोक गौड़ को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रही बाइक के नंबर से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी का 9950 रुपये और बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के गौनर उसरहा निवासी संजीव पांडेय ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गौनर के बाबू विशुनपुरा चौराहे पर उनकी गल्ले की दुकान है। 8 जून को उनकी दुकान पर बाइक सवार एक व्यक्ति आया और चावल का रेट पूछने के बाद उसे देखा। इसके बाद चला गया। इसी बीच संजीव भी पल्लेदार के बुलाने पर चले गए। वापस आए तो देखा कि गल्ले से 80 हजार रुपया गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखा कि चावल का रेट पूछने वाला व्यक्ति दिखा। इसके बाद तहरीर दी तो पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। चौरीचौरा थाने के एसआई संजय यादव ने शुक्रवार को आरोपी देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाने के पिपरा मदन गोपाल टोला महुआबारी निवासी अशोक गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का 9950 रुपया और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ देवरिया के रामपुर कारखाना, कोतवाली, कुशीनगर के अहिरौली, जीआरपी बस्ती, जीआरपी गोरखपुर में छह से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।