फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused arrested for attacking sub-inspector and constable

Gorakhpur News: दरोगा और सिपाही पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused arrested for attacking sub-inspector and constable
गोरखपुर। खोराबार थाने में तैनात दरोगा अनूप कुमार सरोज और हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी पर हमले के आरोपी दुर्गेश पासवान को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू, ब्लेड और डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार शाम गश्त के दौरान खोराबार के घुट्ठ टोला निवासी दुर्गेश पासवान ने दरोगा और हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया था। दरोगा अनूप सरोज के गले और चेहरे पर गहरी चोटें आईं, जबकि सिपाही राजेश प्रेमी भी लाठी से चोटिल हुए थे। घायलों को आनन-फानन में पीएचसी खोराबार से एम्स गोरखपुर रेफर किया गया। देर रात इलाज के बाद दरोगा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हेड कांस्टेबल राजेश प्रेमी की तहरीर पर देर रात ही आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि दुर्गेश का भाई 15 दिन पहले गैंगस्टर एक्ट के मामले में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed