{"_id":"6715899459df140fae058c84","slug":"gorakhpur-news-accusation-of-removing-uterus-of-pregnant-woman-under-the-pretext-of-operation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-722967-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑपरेशन के बहाने गर्भवती का बच्चेदानी निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑपरेशन के बहाने गर्भवती का बच्चेदानी निकालने का आरोप
विज्ञापन
कैंपियरगंज। नगर पंचायत चौमुखा स्थित एक हॉस्पिटल के डॉक्टर पर ऑपरेशन के बहाने गर्भवती की बच्चेदानी निकालने का आरोप लगा है। इसे लेकर पीड़िता के पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के तंदुअहिया बैदाबाजार निवासी मनोज कुमार ने तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर को उसने गर्भवती पत्नी शर्मिला को कैंपियरगंज के चौमुखा स्थित ओम हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने जांच करते हुए कहा कि ऑपरेशन से डिलीवरी होगी। रुपये जमा करने के बाद डाॅक्टर ने ऑपरेशन किया। इसके बाद बच्चा हुआ, लेकिन खून नहीं रुक रहा था। हालत गंभीर होने पर अस्पताल कर्मियों ने उसे गाड़ी से शहर में स्थित सानवी हेल्थ केयर में भर्ती कराया।
इसके बाद आश्वासन देकर लौट आए। हेल्थ केयर पर जांच करते हुए चिकित्सकों ने बताया कि उनकी पत्नी का बच्चेदानी काटकर निकाल दिया गया है। पत्नी के सही होने पर 20 अक्तूबर को जब परिजनों ने ओम हाॅस्पिटल पहुंचकर पूछताछ की तो डॉक्टर समेत कर्मचारी हाथापाई करने लगे। गाली देते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़ित मनोज ने बताया कि उसने इसकी शिकायत थाना पुलिस के साथ सीएमओ से की है। सीओ कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस की ओर से स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।