फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: AC temperature reduced to avoid heat, muscles becoming stiff

Gorakhpur News: गर्मी से बचने को कम किया एसी का तापमान, अकड़ रही मांसपेशियां

Thu, 30 May 2024 05:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: AC temperature reduced to avoid heat, muscles becoming stiff
गोरखपुर। एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर राजेश सिंह ने गर्मी से बचने के लिए अपने कमरे में एसी का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर दिया है। रात भर इसी तापमान पर एसी चलाकर सोए थे, सुबह उठे तो मांसपेशियों में अकड़न महसूस हुई। लगातार तीन दिन ऐसा ही होने पर जब डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने बताया कि मांसपेशी क्रैक होने की वजह से दर्द हो रहा है। हड्डी के डॉक्टरों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल तेज गर्मी से बचने के लिए लोग एसी का सहारा ले रहे हैं, लेकिन लगातार 20 डिग्री से कम तापमान में रहने वालों की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर स्वस्थ रहना है तो कमरे का तापमान 25 डिग्री के आसपास ही रखना होगा। 20 डिग्री से कम तापमान पर रहने से मांसपेशियों व जोड़ों में तकलीफ हो सकती है।
विज्ञापन

हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान बताते हैं कि अभी जो केस आ रहे हैं, उनसे जब दिनचर्या की जानकारी ली जाती है तो यह बात निकलकर सामने आई है कि अत्यधिक गर्मी की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। लोग सुबह-शाम व्यायाम भी कम कर रहे हैं। इसके अलावा युवा पीढ़ी ऐसी है जो 20 डिग्री से कम तापमान पर एसी चलाती है। लगातार कम तापक्रम में रहने के चलते मांसपेशियां कड़ी हो जाती हैं। लचीलापन कम होगा तो दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि लगातार एसी में रहना भी खतरनाक है। स्वस्थ रहने के लिए कमरे का तापमान 25 डिग्री के आसपास ही रखना ठीक होता है। एसी में रहने वालों की शारीरिक गतिविधियां भी अन्य लोगों से कम होती हैं, इसलिए भी मांसपेशियों में अकड़न की समस्या आती है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed