{"_id":"6653c5b25e787a9c3c00fc45","slug":"gorakhpur-news-ac-started-being-installed-in-more-villages-than-cities-sales-increased-in-summer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-570901-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर से ज्यादा गांवों में लगने लगा एसी, गर्मी में बढ़ गई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर से ज्यादा गांवों में लगने लगा एसी, गर्मी में बढ़ गई बिक्री
Mon, 27 May 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 27 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी में शहर में हर दिन एसी, कूलर और पंखे का कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक हो रहा है। शहर से अधिक गांवों में एसी लगाए जा रहे हैं, जबकि कूलर के हवा से काम चलाने वाले लोग अब एसी खरीद रहे हैं। बाजार में डेढ़ टन क्षमता वाले अच्छे एसी का अभाव हो गया है।
अधिक गर्मी में भी पर्याप्त राहत मिले इसलिए लोग महंगी एसी खरीद रहे हैं। शहर के अलावा गांवों के लोग भी एसी लगवा रहे हैं ताकि गर्मी में नींद हराम न हो। गांवों में अच्छी सुविधाएं पहुंची तो लोग शहर जैसी सुविधाएं भी तैयार कर रहे हैं। कूलर में सबसे अधिक छोटे आकार वाले की बिक्री हो रही है, जिसे लोग बेड के पास लगा रहे हैं।
बोले व्यापारी
लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण एसी की बिक्री बढ़ गई है। शहर में हर दिन लगभग 200 एसी बिक रही है। एसी, कूलर व पंखे का कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक पहुंच रहा है। लोग छोटे आकार व नई डिजाइन वाले कूलर अधिक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
- अतुल सिंह, इलेक्ट्रिक व्यापारी
-- -- --
कुछ कंपनियों की एसी 42 डिग्री से अधिक तापमान होने पर काम नहीं करती है। इसमें सेंसर सिस्टम होता है, जो अधिक गर्मी में राहत नहीं देती है, जबकि ब्रांडेड कंपनियों की महंगी एसी 52 डिग्री सेल्सियस तक काम करती है। एसी खरीदने वालों में गांव के ग्राहक ज्यादा हैं।
- अमरेश श्रीवास्तव, इलेक्ट्रिक व्यापारी