फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: ABVP publicity materials should be removed from DDU campus

Gorakhpur News: डीडीयू कैंपस से हटाए जाएं एबीवीपी के प्रचार सामग्री

Wed, 27 Nov 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: ABVP publicity materials should be removed from DDU campus
गोरखपुर। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सुशांत शर्मा व छात्र नेता अंकित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय परिसर एबीवीपी को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आवंटित किया गया था। उसके शुल्क की रसीद सार्वजनिक की जाए। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिसर से एबीवीपी के प्रचार साधन उतारे जाएं।
विज्ञापन


छात्रनेता अंकित पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है। संगठनों के प्रचार-प्रसार से विश्वविद्यालय के आम छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रहीं हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। छात्रनेता विख्यात भट्ट ने कहा कि यदि मांगों के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई द्वारा व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान रवि पांडेय, आलेख सूर्यवंशी, आयुष, शिवम यादव, शिवम कश्यप, दीपेंदु सिंह, अंश श्रीवास्तव, शुभम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed