{"_id":"6830ca44cecc3c1fd805d41c","slug":"gorakhpur-news-a-youth-who-went-to-buy-vegetables-in-the-market-was-beaten-up-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-946360-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडी में सब्जी खरीदने गए युवक से मारपीट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडी में सब्जी खरीदने गए युवक से मारपीट, केस
विज्ञापन
रामगढ़ताल इलाके की घटना, केस दर्ज करके जांच कर रही पुलिस
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के महेवा मंडी में सब्जी खरीदने गए युवक शनि को दुकानदार गौतम कुमार ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी पर केस दर्ज कराया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके के फुलवरिया निवासी शनि मद्धेशिया की तहरीर पर सब्जी विक्रेता ट्रांसपोर्टनगर गैलान के निवासी गौतम कुमार पर केस दर्ज किया गया है। पीड़ित शनि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे महेवा मंडी से सब्जी लेने गया था। तभी वहां गाड़ी हटाने की बात को लेकर सब्जी विक्रेता गौतम कुमार गाली देते हुए हमलावर हो गए। विरोध पर मारपीट की। इसमें काफी चोटें आई हैं। आरोप लगाया है कि मंडी में गौतम की मनबढ़ के रूप में पहचान है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।