{"_id":"68b5fa31fbd10dc18c033a7e","slug":"gorakhpur-news-a-youth-caught-stealing-attacked-with-a-rod-the-next-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1056663-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चोरी करते पकड़े गए युवक ने अगले दिन रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चोरी करते पकड़े गए युवक ने अगले दिन रॉड से किया हमला
विज्ञापन
कैंपियरगंज। रामचौरा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक पकड़ा गया तो आपसी सहमति से मामला शांत हो गया। आरोप है कि लेकिन अगले ही दिन युवक ने साथियों के साथ पीड़ित पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद महताब अली, मेराज अली और दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
रामचौरा के भइयापुरवा निवासी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि 23 अगस्त की रात 11 बजे वह अपने बड़े भाई अजित कुमार सिंह और मां प्रमिला सिंह के साथ निर्माणाधीन मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान महताब अली चोरी की नीयत से उनके घर में घुस आया। शक होने पर जब उन्होंने टार्च जलाई तो वह भागने लगा। इस पर अजित ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे उसके पिता के पास ले गए। जहां बातचीत के बाद मामला रफा-दफा कर दिया। आरोप है कि अगले दिन 24 अगस्त को पूर्वांह्न 11.30 बजे रणजीत कुमार सिंह मंतापुर खेत से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। रास्ते में महताब अली, मेराज अली और उनके दो अज्ञात साथी अचानक सामने आ गए और राॅड से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने महताब अली, मेराज अली और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है।