फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young man who went to Hajipur for an interview was hit by a train and died

Gorakhpur News: हाजीपुर इंटरव्यू देने गया युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

Sun, 29 Jun 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young man who went to Hajipur for an interview was hit by a train and died
चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुई दुर्घटना
विज्ञापन

हाजीपुर में ही विदेश जाने के लिए इंटरव्यू देने जा रहा था विदित
गोला। थाना क्षेत्र के मरवटिया उर्फ मिश्रौलिया गांव निवासी विदित मिश्र (29) की बिहार के हाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह इंटरव्यू देने गया था। हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, विदित बेरोजगार था। वह काफी दिनों से विदेश जाने की फिराक में था। विदेश जाने के लिए वह बिहार के हाजीपुर में उसे एक इंटरव्यू देना था। हाजीपुर जाने के लिए 26 जून की सुबह वह गोरखपुर से ट्रेन से निकला। परिजनों के अनुसार, हाजीपुर में दस बजे से विदेशी कंपनी के एजेंट की देखरेख में इंटरव्यू था। हाजीपुर पहुंचने से पहले विदित को आंख लग गई। ट्रेन जब हाजीपुर स्टेशन से आगे बढ़ने लगी तो उसकी नींद खुली। अगल-बगल के लोगों से स्टेशन के बारे में पूछा तो लोगों ने हाजीपुर होने की बात कही। इसके बाद उसने बैग उठाया और आनन-फानन में बैग नीचे फेंक कर ट्रेन से कूद गया। कूदने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। विदित शादीशुदा था और दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद पत्नी अंजू मिश्रा, पुत्र अर्थव और शान्वी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed